रिज रोड, चौथा पुल, तीनपत्ती चौक और मानस भवन तक के मार्गों का लिया जायज़ा, निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. ने महामहिम राष्ट्रपति के 6 मार्च को शहर आगमन पर सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के दिए निर्देश…
जबलपुर। देश के महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के जबलपुर आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मुस्तैद है। आज नगर निगम के नवपदस्थ आयुक्त श्री संदीप जी.आर. ने अपर कलेक्टर श्री अनूप कुमार, आई.पी.एस. श्री अमित कुमार एवं अन्य के साथ राष्ट्रपति के आगमन मार्गों का मुआयना करते हुए सुरक्षा व्यवस्था एवं सड़क मार्गों को दुरुस्त किए जाने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने रिज रोड, चौथा पुल, तीनपत्ती चौक के साथ ही कार्यक्रम स्थल मानस भवन का निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए। निगमायुक्त श्री संदीप जी. आर. ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति माननीय श्री रामनाथ कोविंद का 6 मार्च को जबलपुर आगमन प्रस्तावित है इसको दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आगमन रूट पर सड़कों को दुरुस्त करने के साथ ही आयोजन स्थल पर सभी तरह से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम का पूरा अमला सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि आवागमन के मार्गो को दुरूस्त करने के साथ-साथ रूट मार्गो से अस्थाई एवं स्थाई अतिक्रमणों को भी हटाने तथा साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में निगम के अधिकारियों को निरीक्षण के मौके पर समक्ष मे






