निगम और ठेके के सफाई सरंक्षकों के हितों पर हुई गहन चर्चा, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भुगतान की जानकारी भी ली और इसका निराकरण कराने निर्देश दिए, सेवानिवृत्त सफाई संरक्षकों को तीन महीनों के अंदर समस्त देयों का भुगतान कर दिया जाएगा, उपाध्यक्ष श्री बब्बन रावत ने समाजहित के लिए दो स्थानीय प्रतिनिधियों को नियुक्त कर दी जिम्मेदारी, सफाई संरक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण की पहल भी समय समय होती रहे-उपाध्यक्ष
जबलपुर प्रवास पर आए राष्ट्रीय सफाई कामगार आयोग के उपाध्यक्ष श्री बब्बन रावत ने नगर निगम और नगर पालिकाओं के अधिकारियों की बैठक लेते हुए निगम और ठेके पर कार्यरत सफाई संरक्षकों के हितों पर गहन चर्चा की और उन्हें शासन द्वारा देय सभी लाभ अविलंब प्रदान किए जाने पर विशेष जोर दिया। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में श्री बब्बन रावत ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भुगतान की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द इस तरह के प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों के लिए 3 माह की अवधि के अंदर समस्त देयों का भुगतान किए जाने की बात कही राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष श्री बब्बन रावत ने समाज हित में दो स्थानीय प्रतिनिधियों को नियुक्त कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में श्री बब्बन रावत ने कहा है कि सफाई कर्मचारी समाज के अंतिम पंक्ति के लोग होते हैं अत: इन्हें प्राथमिकता से सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की जिम्मेदारी है एवं इस तरह के कार्यों में अधिकारी किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतें।
अधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान उन्होंने सफाई संरक्षकों के स्वास्थ्य परीक्षण पर भी जोर दिया उन्होंने कहा है कि कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण समय-समय पर होता रहे इस बात की चिंता स्थानीय निकायों को करना चाहिए। संभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए उन्होंने नियमित एवं ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की एवं विभिन्न विभागों के द्वारा उनके हितों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए सफाई संरक्षकों एवं उनके परिवारों को अविलंब शासन के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिए जाने के भी निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संदीप जीआर, जबलपुर संभाग के नगर पालिका, नगर परिषद, व नगर पंचायत एवं नगर निगमों के अधिकारी के साथ साथ आयोग के पदाधिकारी श्री चंदन बाल्मीकि श्री उमेश पिंपरे श्री शशिकांत राणा श्री मुकेश मैना श्री रतन सिंह म्हरौलिया, नगर निगम के अपर आयुक्त श्री टी एस कुमरे, श्री परमेश जलोटे, स्वास्थ्य अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंहआदि उपस्थित थे।